Round text logo in Coreldraw I Lesson 002
![]() |
Round text logo in Coreldraw |
नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है।
आज के नए लेसन में हम एकदम आसान तरीके से राउंड टेक्स्ट कैसे बनाते है वो भी बिना लेटर टूटे हुए वह देखेंगे।
दोस्तों छोटी छोटी टिप्स होती है लेकिन नए डिजाइनर है उनको कइयोंको मालूम नहीं होती।
वैसे ही आज एक टिप्स मैंने आपके लिए लाया हु।
दोस्तों हमें कोई क्लासेस, इंस्टिट्यूट, मंडल, सोसाइटी आदि के लोगो बनाने के लिए आते है। तो हम कैसे बनाते है।
अभी उदाहरण में आप फरक देखेंगे जो दो लोगो मैंने बनाये है।
एक में जो टेक्स्ट है राउंड तो है लेकिन बीचमे लेटर टूट गए है। और यह लोगो ख़राब दिखता है।
लेकिन जो दूसरे राइट साइड में जो लोगो बनाया है वह बिलकुल अच्छा और उसका कोई भी लेटर टूटा नहीं है।
तो यह राउंड टेक्स्ट कैसे करते है वह हम आज देखेंगे।
पहले हम लेफ्ट वाला लोगो कैसे बनाते है वह देखते है। इसलिए हमने एक टेक्स्ट लिया और एक सर्कल लिया। उसके बाद हमने दोनों को सेलेक्ट करके टेक्स्ट मेनू में जाकर फिट टेक्स्ट टू पाथ ऑप्शन पर क्लीक किया तो हमारा टेक्स्ट सर्कल पर फिट हो गया राउंड में
लेकिन दोस्तों आपने देखा की टेक्स्ट राउंड तो हो गया लेकिन सब लेटर टूटे हुए है।
इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन से दूसरा और लोगो बनाएंगे। इसलिए हमने टेक्स्ट लिया और उसको हमने पहले ऑब्जेक्ट मेनू में जाकर कन्वर्ट टू कर्व्ह किया और अलग दिखने के लिए टेक्स्ट का कलर चेंज किया।
![]() |
First Text Line Convert to Curve |
उसके बाद दोस्तों हम इफेक्ट मेनू में जाकर आर्टिस्टिक मीडिया को सेलेक्ट किया। तो ऐसे एक बॉक्स ओपन होगा। फिर टेक्स्ट जो हमने कन्वर्ट टू कर्व्ह और कलर चेंज किया है उसे सेलेक्ट किया और आर्टिस्टिक मीडिया के बॉक्स के यहाँ जो सेव का बटन है उसपर क्लिक करके सेव करते है। इसे हम एक नाम देते है। तो यह आपका सेव हो गया।
![]() |
Save Brush Name |
उसके बाद एक सर्कल ड्रॉ करेंगे। और उसे आधा सर्कल बनाएंगे। हाफ सर्कल को सिलेक्ट करके हम आर्टिस्टिक मीडिया में जाकर हमने जो टेक्स्ट सेव किया है उसपर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के तुरंत उस हाफ सर्कल पर टेक्स्ट फिट हो गया। इसे हम झूम करके देखेंगे तो एकदम अच्छी तरह से और कोई भी लेटर टुटा हुवा नहीं है। इसकी ऊंचाई हम स्ट्रोक विड्थ में जाकर कम ज्यादा भी कर सकते है। इसी तरह से आप अच्छे अच्छे लोगो बना सकते हो।
![]() |
Select Half Circle |
![]() |
Click Brush in Artist Media |
तो दोस्तों आपको यह आजका लेसन कैसे लगा वह कमेंट में जरूर बताइये। और दोस्तों आप नए हो तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिये। और लाइक शेयर कीजिये। मिलते है अगले लेसन में।
धन्यवाद।
Tutorial in Video
0 Comments
Post a Comment
if you have any doubts, please let me know...
and Please do not enter any spam link in the comment box.